IPL 2023: ये 5 खिलाड़ी आईपीएल 2023 सीजन के बाद लेंगे सन्यास ! नंबर 5 हे सबका पसंदिता खिलाडी

IPL का 16वा सीजन जल्द ही शरू होने वाला है। IPL का ये सीजन कुछ खिलाडियों के लिए आखरी सीजन होने वाली है।
 

क्रिकेट खबर: आईपीएल का 16वा सीजन जल्द ही शरू होने वाला है। जहाँ इस सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी और सभी लोग इस सीजन की शुरुआत के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। नीलामी के बाद सभी टीमो ने तैयारी शुरू कर दी है वही ये आईपीएल का सीजन कुछ खिलाडियों के लिए आखरी सीजन होने वाली है। इस आर्टिकल में हम उन्ही खिलाडियों के बारे में जानेंगे।

1. अम्बाती रायडू:

इस लिस्ट में पहला नाम अम्बाती रायडू का है जो अभी चेन्नई सुपर किंग्स के टीम का हिस्सा है। उनकी उम्र अभी 37 साल है जहाँ ये उनकी आखिरी सीजन हो  सकती है। उन्होंने चेन्नई और मुंबई के लिए आईपीएल का ख़िताब जीता है जहाँ दोनों ही टीमो के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

2. इशांत शर्मा:

इस लिस्ट में अगला नाम इशांत शर्मा का है जहाँ उन्हें आईपीएल में पिछले काफी सालो तक मौक़ा नही मिला है। वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है जहाँ उन्हें लगातार मौके नही मिल रहे है और उन्होंने पिछले 3 सीजन में मात्र 4 मुकाबले खेले है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो जल्द ही  रिटायरमेंट ले लेंगे।

3. ऋद्धिमान साहा:

इस लिस्ट में अगला नाम ऋद्धिमान साहा का है जहाँ इस सीजन की शुरुआत होते होते वो लगभग 40 वर्ष के हो जायेंगे। इसी कारण वो इस सीजन के बाद रिटायरमेंट ले सकते है जहाँ गुजरात टाइटनस के तरफ से वो इस सीजन में हिस्सा ले रहे होंगे। उन्होंने गुजरात के तरफ  से खेलते हुए पिछले सीजन में खिताब जीता था।

4. दिनेश कार्तिक:

दिनेश कार्तिक अभी रॉयल चैलेंजर बंगलोर का हिस्सा है जहाँ उन्होंने पिछले सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा इम्प्रेस किया था। इसी कारण उन्हें भारतीय टीम में वापसी करने का भी मौक़ा मिला था। हालाँकि ये उनका आखरी टूर्नामेंट हो सकता है।

5. एम एस धोनी:

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के लेजेंड महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये आईपीएल का सीजन अंतिम सीजन हो सकता है जहाँ वो अभी 41 वर्ष की उम्र है। काफी सारी सूत्रों के अनुसार 14 माई को कोलकता के खिलाफ चेपौक में वो अपना अंतिम फेयरवेल मुकाबला खेलेंगे।

ये भी पड़े: IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स इस तरीका से कर सकती है मुम्बई इंडियंस की बराबरी