इन दोनों भारतीय खिलाड़िओं को ICC पुरुष T20 विश्व कप की सबसे मूल्यवान टीम में ICC ने किया शामिल

 
ICC Man's T20 विश्वकप की अपनी सबसे मूल्यवान टीम का नाम दिया। इसमे दो भारतीयों का नाम लिया गया है और वे कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं।

क्रिकेट न्यूज: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी मेंस T20 विश्वकप की अपनी सबसे मूल्यवान टीम का नाम दिया। इसमे दो भारतीयों का नाम लिया गया है और वे कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। कुल मिलाकर, छह अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को आईसीसी मेंस टी20 विश्वकप 2022 मोस्ट वैल्यूएबल टीम में नामित किया गया है। चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता पाकिस्तान, सेमीफाइनलिस्ट भारत और न्यूजीलैंड के साथ-साथ जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के सितारे इस लाइन अप में हैं।

आईसीसी मेंस टी-20 बिश्वकप 2022 के सबसे अछे खिलाड़ी:-

कप्तान, विकेटकीपर और ओपनेर जोस बटलर, अपनी साथी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और सिमर सैम करन इंग्लंड को दूसरी बार टी-20 बिश्वकप का टाइटल जिताने में मदद किए। इस लाइन अप में न्यूजीलैंड के स्टार ग्लेन फिलिप्स, भारत के विराट कोहली हैं। विराट इस मैच में इस टूर्नामेंट के प्रमुख रन स्कोरर है। पाकिस्तान के बाएं हाथ के शाहीन शाह अफरीदी और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के लिए भी इस सूची में हैं।

ये भी पढ़ें: मिस्ट्री गर्ल नताशा भारतीय टिम की इंग्लंड के खिलाफ हार के बाद बोल दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं भारतीय सुपरस्टार कोहली। वो 98.66 की शानदार औसत से 296 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने अपने अभियान की शुरुआत मैच में प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 62 गेंदों में 82 रन की पारी खेलते हैं। विराट बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64 रन बनाए, नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन और दूसरा सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए।


विराट के साथ सूर्यकुमार यादव ने 3 अर्धशतकीय इनिंग्स खेले। उन्होने नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी में नाबाद 51 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में 68 रन, और जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। सूर्यकुमार इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 189.68 स्ट्राइक रेट से रन बनाए है।

आईसीसी मेंस T20 विश्वकप 2022 की बल्लेबाजी क्रम में सबसे मूल्यवान टीम:-

एलेक्स हेल्स(इंग्लंड) - 212 रन - स्ट्राइक रेट 42.40
जोस बटलर(कप्तान/विकेटकीपर, इंग्लंड) - 225 रन - स्ट्राइक रेट 45.00
विराट कोहली(भारत) - 296 रन - स्ट्राइक रेट 98.66
सूर्यकुमार यादब(भारत) - 239 रन - स्ट्राइक रेट 59.75
ग्लेन फिलिप्स(न्यूजीलैंड) - 201 रन - स्ट्राइक रेट 40.20
सिकंदर रजा(जिम्बाब्वे) - 219 रन - स्ट्राइक रेट 27.37 और 10 विकेट 15.60 इकोनोमी
शादाब खान(पाकिस्तान) - 98 रन - स्ट्राइक रेट 24.50 और 11 विकेट 15.00 इकोनोमी
सैम करन(इंग्लंड) - 13 विकेट
एनरिच नोर्टजे(साउथ अफ्रीका) - 11 विकेट 8.54 इकोनोमी
मार्क वूड(इंग्लंड) - 9 विकेट 12.00 इकोनोमी
शाहीन शाह अफरीदी(पाकिस्तान) - 11 विकेट 14.09 इकोनोमी
हार्दिक पंड्या(भारत) - 128 रन - स्ट्राइक रेट 25.60 और 8 विकेट 18.25 इकोनोमी


12वें खिलाड़ी के रूप में भारतीय ऑलराउंडर पंड्या हैं। जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से 128 रन और आठ विकेट लिए हैं। खतरनाक मध्यक्रम के इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी और सुपर 12 के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम विकेट भी लिए थे।