home page

IPL 2023: RCB को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाडी हुआ पुरे सीजन से बहार

 | 
rcb player

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को कल कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के तरफ से एडेन गार्डन के मैदान में एक काफी बड़ी  हार का सामना करना पडा है जहाँ कल कोलकाता ने आरसीबी को 81 रनों के विशाल अन्तर से एक तरफे मुकाबले में हराया है। इस हार के साथ उनके लिए एक और बुरी खबर सामने आई थी जहाँ उनके तेज गेंदबाज़ रिस टोपली इस सीजन से बाहर हो गए थे।

rcb xi

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी की थी जहाँ उन्होंने अपने फेके हुए 2 ओवर में कैमरून ग्रीन का एक अहम विकेट चटकाया था। हालाँकि इसके बाद एक कैच को लपकने के चक्कर में उनका कंधा अपने स्थान से हट गया था और  इसी कारण वो काफी ज्यादा दर्द में नज़र आ रहे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्हें तुरंत सहारे की मदद से बाहर लेकर गया था।

रीस टोपली के जगह इस खिलाड़ी को किया अपने स्क्वाड में शामिल :

डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार उन्हें एक्सपर्ट डॉक्टर की जरुरत पड़ेगी और इसी कराण वो वापिस जायेंगे और इस सीजन में हिस्सा नही ले पायेंगे। इसी कारण से आज आरसीबी ने उनकी तरह ही गेंदबाज़ी करने वाले साउथ अफ्रीका के वेन पर्नेल को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। वो जल्द ही आरसीबी के स्क्वाड का हिस्सा होंगे।

rcb player out

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये पर्नेल के लिए आईपीएल में तीसरे टीम होगी जहाँ उन्होंने पहले पुणे वारियर्स इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है। उन्होंने अपना आखरी आईपीएल का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2014 में खेला था। उनके आईपीएल में रिकॉर्ड के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 26 मुकाबलों में 27 की औसत से कुल 26 विकेट चटकाए है। अब ये देखने वाली बात होगी की वो इस मौके का का कैसे फायदा उठाते है।