home page

रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर दिया बयान, फैन्स उनके बायान से हुए हैरान

 | 
rohit on dhoni

क्रिकेट खबर: भारतीय प्रीमियर लीग के नए सीजन की शरूआत अब जल्द ही होने वाली है। इस सीजन की शरूआत 31 मार्च से हो रही है जहाँ पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटनस के बीच खेला जाएगा। वही मुंबई  इंडियंस जोकि आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है वो अपने सीजन की शुरुआत आरसीबी के खिलाफ 2 अप्रैल को करेगी।

इसी बीच अभी इस सीजन की शुरुआत से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी को लेकर काफी कयास लगाये जा रहे है। ऐसा माना जा रहा है की ये सीजन धोनी का अंतिम सीजन होने वाला है। हालाँकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है लेकिन काफी लोगो का ऐसा मानना है की वो 20 मई को चेपौक में अपना अंतिम मुकाबला खेलेंगे।

रोहित शर्मा ने धोनी को लेकर दिया बयान :

rohit sattement

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान है जहाँ उन्होंने 5 बार मुंबई की टीम को आईपीएल का विजेता बनाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की वो आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान है। वो इस बार मैदान पर मुंबई को6वे बार विजेता बनाने के मकसद से उतरेंगे। इसी बीच अभी उन्होंने पहले मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था।

उन्होंने अपने इस सीजन को लेकर अपने तैयारी और प्लान को लेकर बात की है वही उन्होंने इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी बात की है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि “धोनी कुछ और साल खेलने के लिए फिट हैं, मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी साल है। मैं 2-3 साल से यही सुनता आ रहा हूं कि यह उनका आखिरी साल है। लेकिन ऐसा नहीं होगा।