धोनी ने सन्यास लेने पर तोड़ी चुप्पी! सामने आया बड़ा अपडेट….

आईपीएल के 18वें संस्करण का तीसरा मैच कल शाम चेपक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इससे पहले एमएस धोनी के संन्यास को लेकर बड़ी खबर सामने आई थी। प्रशंसकों का मानना है कि धोनी मौजूदा सीजन के खत्म होने के बाद संन्यास ले लेंगे। एमएसडी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
जियो हॉटस्टार को दिए इंटरव्यू में धोनी ने कहा, "मैं जब तक चाहूं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं, क्योंकि यह मेरी फ्रेंचाइजी है, अगर मैं व्हीलचेयर पर भी रहूंगा तो यह मुझे खींच लेंगे।" यह कहकर धोनी हंस पड़े।
रिटायरमेंट को लेकर धोनी की टिप्पणी से उनके प्रशंसक खुश हैं। लेकिन उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 18वें सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वह 43 वर्ष के हैं। इस वजह से क्रिकेट विशेषज्ञ भविष्यवाणी कर रहे हैं कि वह इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर देंगे।
धोनी मौजूदा सीजन में भी सीएसके के लिए खेल रहे हैं। इस बार वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। क्योंकि आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी 5 साल तक टीम इंडिया से दूर रहता है तो उस खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी में गिना जाएगा। जिससे नीलामी में उस खिलाड़ी का मूल्य भी कम हो जाता है।
एमएस धोनी 2008 से सीएसके के लिए खेल रहे हैं। लेकिन जब टीम पर दो साल का प्रतिबंध लगा तो वह पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले। उसके बाद वह सीएसके टीम में वापस आ गए। अब तक वह चेन्नई के लिए 5 बार खिताब जीत चुके हैं।
धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से सिर्फ 19 रन दूर हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना सीएसके के लिए 4,687 रन के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने अब तक टीम के लिए 4,669 रन बनाए हैं।