जोस बटलर ने खेली IPL इतिहास की सबसे अनोखी पारी, नाबाद 70 रनों की पारी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

IPL 2022 : आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाप जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली, बटलर पूरे 20 ओवर तक नाबाद रहे। उन्होंने 47 गेंद खेली और 70 रन बनाए। हालांकि उन्होंने अपनी पारी में एक भी चौका नहीं लगाया। उन्होंने केवल छक्के और एक रन ही बनाए।
जोस बटलर ने खेली IPL इतिहास की सबसे अनोखी पारी।
पारी में बटलर का स्ट्राइक रेट 148.94 था। पारी के 18वें ओवर तक उनका स्ट्राइक रेट 100 का था, जबकि आखिरी के दो ओवर में उन्होंने छक्कों की बारिश की।
नाबाद 70 रनों की पारी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड।
बटलर ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वह ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 20 ओवर तक बल्लेबाजी की और एक भी चौका नहीं लगा सके। उन्हें बिना किसी रोक-टोक के पारी में चौके बिना सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
बटलर की ऑरेंज कैप पर फिर से कब्जा।
जोस बटलर एक बार फिर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह 200 रन बनाने वाले सीजन के पहले खिलाड़ी बने। उनके पास ऑरेंज कैप है। उन्होंने इस सीजन का अपना पहला शतक भी बनाया।