home page

जडेजा और धोनी के बीच फिर से हो गयी अनबन, बहस करते हुए वायरल हुआ विडियो तो जडेजा ने डाला ये हैरान करने वाला पोस्ट

मुकाबले के बाद ऐसा लगा की धोनी और जडेजा में किसी चीज को लेकर बहस हुई है और जडेजा धोनी ने न खुश नजर आ रहे थे।
 | 
dhoni jadeja fight jadeja post viral

इस सीजन में चेन्नई  सुपर किंग्स की टीम ने काफी  अच्छा प्रदर्शन किया है जहाँ वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली  दूसरी टीम बनी थी और इस सीजन में सभी खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा ही इम्प्रेस किया है। आपकी जानकारी के लिए  बता दे कि पिछले सीजन में 9वे स्थान पर फिनिश करने के बाद ये कमाल की वापसी है।

इस सीजन में रविन्द्र जडेजा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जहाँ उन्होंने बल्ले और गेंद दोंनो ही काफी ज्यादा योगदान दिया है। हालाँकि अंतिम लीग मुकाबले के बाद उनका और धोनी का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे ऐसा लग रहा है की दोनों ही खिलाडियों के बीच में बहस हो रही है और दोनों के बीच कुछ अनबन भी है।

Dhoni-Jadeja-Fight

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम मुकाबले में जीत हासिल करके ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी लेकिन मुकाबले के बाद ऐसा लगा की धोनी और जडेजा में किसी चीज को लेकर बहस हुई है और जडेजा धोनी ने न खुश नजर आ रहे थे। इस का विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जडेजा ने किया अनोखा पोस्ट :

jadeja post on dhoni fight

ये विडियो आग की तरह फ़ैल ही रही थी वही इसी बीच  रविन्द्र जडेजा ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया है जो और भी ज्यादा चर्चा का पात्र बन गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक क्वेट डाला जिसमे लिखा हुआ था कि “कर्मा आपके पास वापस आता है। आज नहीं तो कल। लेकिन ये बात पक्की है कि वो वापस आएगा।” वही उनकी पत्नी ने भी इस पर प्रतिकिर्या दी जहाँ उन्होंने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा की तुम्हे हमेश खुद को चुनना चाहिए और खुद की मन की करनी चाहिए।