home page

पहले कप्तानी से हाथ धोना पड़ा अब CSK से बाहर होंगे जडेजा ! क्या रैना के जैसे होंगे हालात, पढ़ें रिपोर्ट

 | 
csk jadeja unfollow
जडेजा के कप्तानी संभालने के बाद चेन्नई की टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जडेजा के नेतृत्व में टीम ने आठ मैच खेले और छह हारे। वहीं जडेजा ने आठ मैचों के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी संभाली।

क्रिकेट खबर: आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

dhoni jadeja

हालांकि, इस साल के आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले माही ने सीएसके के कप्तान का पद रवींद्र जडेजा को सौंप दिया। जडेजा के कप्तानी संभालने के बाद चेन्नई की टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जडेजा के नेतृत्व में टीम ने आठ मैच खेले और छह हारे। वहीं जडेजा ने आठ मैचों के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी संभाली।

CSK ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से जडेजा को अनफॉलो किया:

ऐसे में अब जडेजा की खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से जडेजा को अनफॉलो किया है। ये बात जैसे ही जडेजा के फेन्स को पता चला, तब से ये चर्चा चल रहा हे की जडेजा की हालत भी सुरेश रैना के तरह हो सकता हे।

csk unfollow jadeja

दूसरी ओर, सीएसके ने सीजन के अपने 11वें मैच में जडेजा को प्लेइंग XI में जगह नहीं दी। टॉस के दौरान इस बारे में पूछने पर धोनी ने कहा कि जडेजा चोटिल हैं। हालांकि, सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम पेज से जड्डू को अनफॉलो कर प्रशंसकों को चौंका दिया है।