home page

दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद इन खिलाडियों की तारीफ किए धोनी, कहा" जित का एक ही फ़ॉर्मूला हे की..."

 | 
dhoni st

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने काफी अच्छी  वापसी की है जहाँ पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 9वे स्थान पर समाप्त किया था। हालाँकि इस सीजन में उन्होंने काफी अच्छे तरीके से वापसी की है  और इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गयी है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस पुरे सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जहाँ  उनके सभी खिलाड़ी सामने उभर कर आए है। कल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की उनके ही  घरेलु मैदान पर 77 रनों की बड़ी हार थमाई है जहाँ इस जीएत के सतह चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉप 2 अपनी जगह पक्की कर ली थी। 23 मई को अब उनका सामना गुजरात टाइटनस के खिलाफ कवालिफायर 1 में होगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा :-

इस मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के बारे में बात करते हुए कहा कि “जीत के लिए कोई ख़ास फ़ॉर्मूला नहीं है। आपको बस इतना करना है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनना है और उन्हें खेलने का मौका देना है। खिलाड़ियों को ग्रूम करना ज़रूरी होता है। जिसकी वजह से किसी खिलाड़ी को अपनी जगह गंवानी पड़ती है। मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ़ हमेशा बैक करते हैं। और यह सब कारण हैं कि हम एक सफल टीम हैं।

dhoni-ipl-unhappy

वही इसके बाद उन्होंने खिलाडियों की काफी ज्यादा तारीफ की और कहा “डेथ ओवर में गेंदबाज़ों ने अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाया है। तुषार विकसित हुआ है क्योंकि वह दबाव में अमल करने में सक्षम है, उसके पास अब आत्मविश्वास है। मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने भी जिम्मेदारियां उठाई है। पाथिराना डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना काफी स्वाभाविक है लेकिन देशपांडे विकसित हुए हैं। कॉन्वे और गायकवाड़ हमेशा टीम के बारे में सोचते हैं, उनका ध्यान अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर नहीं होता।”