सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कि किस टीम जीतेगी IPL 2022 का खिताब

IPL 2022 : जैसे की आप जानते हो आईपीएल 2022, 26 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बार आईपीएल काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि आईपीएल में 10 टीमें खेलती नजर आएंगी। आईपीएल शुरू होने से पहले ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली टीम का नाम भविष्यवाणी की है।
गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी इस टीम का लिया नाम।
IPL 2022 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बार गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आईपीएल से जुड़ी हैं। पुरानी आठ टीमों में से तीन ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स शामिल हैं। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 का खिताब जीत सकती है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वहीं पंजाब किंग्स कुछ मैचों में सरप्राइज भी दे सकती है, लेकिन वह खिताब की दावेदार नहीं है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास है युवा कप्तान।
पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान बनाया था। पंत अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर ने एक चैनल से बात करते हुए कहा है कि ऋषभ पंत ने पिछले साल दिल्ली के कप्तान के रूप में जो भी अनुभव हासिल किया है। इस साल वह उनके काम आ सकता है। वहीं पंत काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने जिन खिलाड़ियों का चयन किया है, उन्होंने टीम को मजबूत किया है, ऐसे में उनके खिताब जीतने की संभावना बढ़ गई है।