लखनऊ के खिलाप MS Dhoni ने सिर्फ 16 रन बनाकर ही रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

IPL 2022 : लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2022 के 7वें मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सिर्फ 6 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। इस संक्षिप्त पारी के साथ एमएस धोनी ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कराया।
धोनी ने चेन्नई की पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाया और टी20 क्रिकेट में 7,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही एमएस धोनी ऐसा करने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने यह उपलब्धि हासिल की है ।
धोनी ने टी20 क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4,687 रन, टीम इंडिया के लिए 1,617 रन, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 574 रन और झारखंड के लिए 123 रन बनाए हैं।
Also Read This :-"जब तक मैं आपसे न पूछूं तब तक मुझे कोई सलाह न दें", जानिए धोनी ने ऐसा क्यों कहा था