IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स को मिली राहत की सांस, लंबे समय से चोटों से जूझ रहे ये स्टार खिलाडी हुए शामिल

IPL 2022: आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले रुशव पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक खबर आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज एनरिच नोर्किया मुंबई पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों से आईपीएल 2022 खेलने को ले कर सस्पेंस था। क्योंकि वह लंबे समय से चोटों से जूझ रहे थे। वह 2021 ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। अब उनका आना दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी राहत की बात है। दिल्ली कैपिटल्स 27 मार्च को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
एनरिच नोर्किया ने अपने मुंबई आने की खबर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। वह पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे हैं। एनरिच नोर्किया के बाद अब दिल्ली की नजर डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श पर है। दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के दौरे पर हैं और टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों से जुड़ेंगे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स में पृथ्वी श के साथ कौन करेगा ओपनिंग ये देखना बाकी हैं।
आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली की टीम।
रुशव पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी श, एनरिच नोर्किया, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेबर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नगीलातिधिलदत, रिपल पटेल, यश झूल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एंगिडी विक्की ओस्तवाल, जरफराज खान।।