home page

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने किया बड़ा रिकॉर्ड! सचिन और धोनी को भी पीछे छोड़ा….

 | 
Virat

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना ३००वां वनडे मैच खेला। उनसे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और 'क्रिकेट के भगवान' मास्टरब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत छह भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Virat

इसके अलावा विराट ने दुनिया के पहले खिलाड़ी के तौर पर ३०० वनडे, १०० टेस्ट और १०० टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का दुर्लभ रिकॉर्ड भी बनाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में विराट ने २७,००० से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाकर पूरी दुनिया में अपना दबदबा घोषित कर दिया है। जिसमें ८२ अंतरराष्ट्रीय शतक शामिल हैं।

Virat sachin

३००वें वनडे के बाद सचिन का रिकॉर्ड:- सचिन तेंदुलकर ने अपने ३००वें वनडे में ११,५४४ रन बनाए। जिसमें उन्होंने ३० शतक हासिल किए। सचिन ने २००२ में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। जिसमें मास्टरब्लास्टर ने सिर्फ ७ रन बनाए थे। इसी तरह एमएस धोनी ने ३०० वनडे खेलते हुए ९६५७ रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने ५२.२० की औसत से ९ शतक लगाए हैं। धोनी ने भी सचिन की तरह यह ३००वां वनडे मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Virat dhoni

वह इस मैच में नाबाद रहे और ४९ रन बनाकर चमके। विराट का मौजूदा वनडे करियर:- विराट कोहली ने न्यूजीलैंड मैच से पहले २९९ मैच में १४,०८५ रन बनाए थे। आज के मैच में किंग कोहली सिर्फ ११ रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। ३००वें मैच मैं जब सचिन ने ३० शतक बनाए थे, अब तक विराट ५१ शतक बना चुके हैं। वनडे क्रिकेट में विराट का औसत ५८.२० है। यहाँ बताना चाहते है कि वर्तमान तक सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह ऐसे दुर्लभ कारनामे कर चुके हैं।