रोहित ने रचा इतिहास, तोड़ा दो बल्लेबाजों का ये बड़ा रिकॉर्ड...

भारतीय बल्लेबाज और कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। कटक बारबाटी ने इसका ज्वलंत दृश्य को देखा है। कल हिटमैन की ब्याट लड़ाई तलवार की तेज़ धार की तरह चल रहा था।
कटक बारबाटी मैच में रोहित ने इतिहास रच दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच ३ मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा चुका है। इस बीच रोहित ने छक्के मारने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले ब्याटर बन गए हैं।
हिटमैन ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। परिणामस्वरूप, हिटमैन एक दुर्लभ रिकॉर्ड क्लब में अपने आप को शामिल किया हुआ है। कटक में रोहित ने ९० गेंदों पर ११९ रनों की धुआंधार पारी खेली है। जिसमें १२ चौके और ७ छक्के शामिल थे। उन्होंने छक्कों के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ दिया है। पता चला है कि सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी साहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने ३९८ एकदिबसिय में कुल ३५१ छक्के अपने नाम किए हैं।
अब रोहित इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक वह ३३७ छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने क्रिसगेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गेल ने ३०१ मैचों में ३३१ छक्के लगाए थे। कप्तान कुल धोनी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने ३५० मैच में कुल २२९ छक्के लगाए हैं। बता दें की, कटक वनडे में इंग्लैंड ने भारत के सामने ३०५ रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने ४४.३ ओवर में ६ विकेट गवाकर जीत हासिल किया हुआ है।