home page

भारतीय क्रिकेट के वो विन्निंग्स पल जिन्होंने फैंस को रोने पर मजबूर कर दिया, क्या आपको भी याद हे वो सब ?

 | 
cricket special moments

दुनियाभर में क्रिकेट के करोड़ों दीवाने हैं, क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे ऐतिहासिक लम्बे आये। जिसपर फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तमाम क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपनी -अपनी कहानी साझा की है।  आज हम भी आपको क्रिकेट की दुनिया से जुडी कुछ ऐतिहासिक पलों की याद दिलवाने वाले हैं।

1- भारत ने 1932 से क्रिकेट की दुनिया में पर्दापर्ण किया था, लेकिन भारत को अपनी पहली जीत 1952 में नसीब हुई थी। यानी देश के पूर्ण रूप से आजाद होने के बाद।

Ajit-Laxman-Wadekar

2 - भारत ने 1971 में इंग्लैंड में जाकर अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ जीती थी। अजित वाडेकर की अगुवाई में टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज़ पर 1-0 से कब्जा किया। इंग्लैंड से क्रिकेट जीतना वास्तव में भारत के लिए काफी दिलचस्प रहा।

kapil-dev-1983-wc-win

3 - कपिल देव की अगुवाई में भारत ने 1983 में इंग्लैंड में ही वर्ल्डकप जीता।  नौसिखिया टीम के तौर पर इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया ने फाइनल में वेस्टइंडीज़ को को करारी शिकस्त दी थी।  फाइनल मुकाबले में कपिल देव ने विवियन रिचर्ड्स का जो कैच पकड़ा वह ऐतिहासिक रहा। और आज भी लोग उसे याद करते हैं।

4 -1985 में हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हार का सामना कराया था। वर्ल्डकप के ठीक दो साल बाद एक बड़े टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। इस सीरीज में रवि शास्त्री स्टार खिलाडी बनकर सामने आये थे।

sachin 143 against australia

5 -  साल 1998 के शारजाह कप में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रनों की जो पारी खेली। उसे डेजर्ट स्टोर्म कहा गया। ये एक ऐसी पारी थी जिसने हर क्रिकेट प्रेमी के जहन में अपनी एक विशेष जगह बना ली थी।

dhoni_2007_wc

6 -2007 के आखिर में टीम इंडिया ने इतिहास रचा। युवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने पहला टी-20 वर्ल्डकप जीता। श्रीसंत ने जब मिस्बाह  मिस्बाह उल हक का कैच लपका तब पूरे देश की सांसें थमी थीं। वो कैच लपका गया और भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मातकर पहला टी-20 वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया था।