क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ उनकी ही भाभी ने लगाया था ये गंभीर आरोप

जैसे की आप जानते हो 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। उनको कई बार बड़े विवादों में फंसते देखा गया है। एक समय था जब उनकी भाभी ने उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन पर लगे थे घरेलू हिंसा के आरोप।

उनकी भाभी आकांक्षा शर्मा बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने युवी, उनके भाई जोरावर सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. साल 2017। युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा ने बिग बॉस 10 के दौरान कई इंटरव्यू दिए और युवराज सिंह पर कई आरोप लगाए। इस मामले के बाद क्रिकेट जगत में कोहराम मच गया था।

युवराज सिंह के दो भाई हैं, उनके छोटे भाई का नाम जोरावर सिंह है। जोरावर ने गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा से 1 मार्च 2014 को शादी की थी, लेकिन 4 महीने के अंदर ही आकांक्षा अपनी शादी से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया। हालांकि इन आरोपों के बाद युवराज के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की खबर नहीं आई।

खबर के मुताबिक आकांक्षा ने युवराज, उनके भाई और मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था. आकांक्षा ने यह भी कहा था कि युवराज सिंह की मां शबनम सारे जेवर वापस लेना चाहती थी और बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बना रही थी। आकांक्षा के मुताबिक युवराज सिंह की मां शबनम का काफी दबदबा था और वह अपने फैसले सभी पर थोपती थीं।
ये भी पढ़े : रोहित को मिल गया हार्दिक पांड्या का तगड़ा विकल्प ! उनकी कप्तानी में मिल सकता हैं मौक़ा