रोहित शर्मा और विराट कोहली की में से कौन हे सर्बश्रेष्ठ खिलाडी ? महेंद्र सिंह धौनी ने किया बड़ा खुलासा

15 अगस्त 2019 को भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उस दिन हर क्रिकेट प्रेमी की आंखें नम हो गईं थीं। धोनी ने कप्तान रहते हुए टीम इंडिया को ना जाने कितने खिताब जीताए। वह बतौर कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बेहतरीन साबित हुए।
धोनी की कप्तानी में खेलने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी आज कप्तान है और अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं। हालांकि हमेशा ही रोहित और विराट कोहली की आपस में तुलना होती रही है। हर कोई एक ही सवाल पूछता है कि विराट और रोहित में से कौन सबसे बेस्ट है। सन्यास लेने से पहले धोनी से भी इस बारे में सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया था कि आपकी नजर में विराट कोहली बेस्ट है या रोहित शर्मा। आइए जानते हैं धोनी ने इस पर क्या कहा था।
"कोहली बेस्ट है या रोहित" धोनी ने इस बात पर क्या कहा था ?
महेंद्र सिंह धोनी ने वैसे तो अपने करियर के दौरान किसी भी खिलाड़ी की तुलना नहीं की और ना ही वह खिलाड़ियों की तुलना करना उचित समझते हैं। जब उनसे विराट और रोहित की तुलना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा भारतीय टीम का हर क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ है। और हर खिलाड़ी की अपनी एक अलग खेलने की क्षमता होती है। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित अपनी जगह एक बेहतर खिलाड़ी है। और विराट कोहली अपनी जगह एक बेहतर खिलाड़ी है। मैं यह मानता हूं कि दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण अंग है।
फिलहाल विराट कोहली काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस वजह से दिग्गज कोहली को टीम इंडिया से बाहर करने की मांग भी कर रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा ने विराट कोहली का पूरा समर्थन किया है और उनका मानना है कि विराट की मौजूदा फॉर्म पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपने करियर में क्या किया है। उसको देखते हुए बात करनी चाहिए। क्या किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करने से उसकी फॉर्म वापस आ सकती है, ऐसा रोहित शर्मा का पूछना है।