home page

39 गेंदों में 102 रन बनाने वाले खिलाड़ी की टीम इंडिया में नहीं हो पा रही वापसी, एशिया कप से पता साफ

देश मे कई ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। जिन्होंने घरेलू मैदान में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। फिर भी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं दिया गया।

 | 
mayank-agrawal

भारत समेत कई देशों में क्रिकेट को खूब पसंद किया जाता है। भारत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने घरेलू मैदान से अंतरराष्ट्रीय मैदान तक अपनी पहुंच बनाई है। लेकिन देश मे कई ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं। जिन्होंने घरेलू मैदान में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। फिर भी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं दिया गया। इसको लेकर कई बार विवाद हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए। लेकिन इसका कोई भी फायदा नहीं हुआ। आखिरकार उन खिलाड़ियों को देश के लिए खेलना का मौका नहीं मिल सका।

एक ऐसा ही खिलाड़ी है मयंक अग्रवाल:

मयंक अग्रवाल ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स टीम के कप्तान और ओपनर  के तौर पर तूफानी अंदाज में शतक लगाया है। उस शतकीय पारी के दौरान मयंक ने मैदान के चारों तरफ कई आकर्षक शॉट खेले जिसमे 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसी वजह से उनकी टीम 9 विकेट के बड़े अंतर से मैच जीतने में कामयाब हुई।

mayank

शिवामोग्गा स्ट्राइकर्स के उस मुकाबले में मयंक अग्रवाल कुल 49 गेंदों पर 102 रनों की नॉट आउट पारी खेली। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि उन्होंने शतक पूरा करने के लिए केवल 39 गेंदे खेली थी। इसके अलावा मयंक ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 4 शतक लगाए, साथ ही उन्होंने 2 दोहरे शतक भी लगाए हैं । इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए कई शानदार परियां भी खेली है।

इसके अलावा मयंक ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। फिर भी मयंक का सेलेक्शन अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए नहीं हो सका। कई बार मयंक के चयन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी खूब किया गया है।