ये 5 खिलाड़ियों ने धोनी के नेतृत्व में खेले और भारतीय टीम की कप्तानी भी किया, देखे लिस्ट
एक खिलाड़ी ऐसा भी था, जिसने खुद के साथ साथ और कई सारे खिलाड़ियों के टैलेंट को समझा और निखारा है। वह और कोई नहीं भारत के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी हैं।
भारत में क्रिकेट प्रेमियों की भरमार हैं। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ वो खिलाड़ी है, जिन्होंने इस खेल को इस स्तर तक पहुंचाया है। लेकिन कुछ चुनिंदा खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस खेल के भगवान कहे जाने लगे। चाहे वो कपिल देव, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर या फिर कोई और सभी ने अपनी प्रतिभा से सबको चौकाया है।
लेकिन वही एक खिलाड़ी ऐसा भी था, जिसने खुद के साथ साथ और कई सारे खिलाड़ियों के टैलेंट को समझा और निखारा है। वह और कोई नहीं भारत के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी हैं। आज हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और भारतीय टीम की कप्तानी संभाली।
यें है वो खिलाड़ी:
1. विराट कोहली:
विराट कोहली ने 2008 में भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था बाद में जब धोनी कप्तानी से रिटायर हुए तो उन्होंने सभी फॉर्मेट में धोनी की जगह ली।
2. रोहित शर्मा:
रोहित शर्मा ने धोनी के नेतृत्व में 2007 आईसीसी विश्व कप खेला था। और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जब भारत की कप्तानी से रिटायर हुए, तो रोहित शर्मा को भारत के हर फॉर्मेट का नया कप्तान नियुक्त किया गया।
3. हार्दिक पांड्या:
हार्दिक पांड्या ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से धोनी के नेतृत्व में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। अबकी सीजन आईपीएल में गुजरात की कप्तानी करते हुए, उन्होंने अपनी टीम को खिताब भी जिताया। आयरलैंड के खिलाफ 26 से शुरू होने वाले T20 मुकाबले मैं उन्हें भारत का कप्तान नियुक्त किया गया है।
4. अजिंक्य रहाणे:
2011 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने धोनी के नेतृत्व में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। रहाणे भारतीय टीम में बतौर टेस्ट कप्तान एक सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने T20 फॉर्मेट में भी भारती का नेतृत्व किया है।
5. शिखर धवन:
शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से धोनी के नेतृत्व में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया था।