home page

Watch: एबी डी विलियर्स और सूर्यकुमार यादव के 360 डिग्री शॉट को फीका कर दिया वाशिंगटन सुंदर का ये शॉट

 | 
Washington Sundar

क्रिकेट न्यूज: भारतीय टिम अभी न्यूजीलैंड दौर पर हैं। भारतीय टिम ने इस दौरे में टी-20 सीरीज को 1-0 से जीत लिया। इसके बाद शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टिम 3 वनडे मैच खेलेगा। इस मैच में भारतीय टिम अपने युवा गेंदबाजों को मौका देंगे। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले टस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन किए। यह मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा हैं। इस मैच में ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। आइए इसके बारे में जानते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर का विस्फोटक पारी:-

इस मैच में इंडिया टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा शुरुआत किया। इस मैच में कप्तान शिखर धवन 77 गेंदों में 72 रन किए और शुभमन गिल 65 गेंदों में 40 रन किए। इसके बाद बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर आए, उन्होंने इस मैच में शानदार इनिंग्स खेलकर 76 गेंदों में 80 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत का प्रदर्शन निराश जनक था। अंत में वाशिंगटन सुंदर के बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने एक शानदार पारी खेले।

ये भी पढ़ें:  Watch: क्रिकेट का मैदान साथ अभ्यास सत्र के दौरान भी साथी खिलाड़ी कर रहे संजू सैमसन को इग्नोर, वीडियो देख फैंस का फूटा गुस्सा

इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर फील्ड के चारो ओर शॉट खेलने लगे। उन्होंने इस तरह से शॉट को खेले उनके सामने सूर्यकुमार यादव और एबी डी विलियर्स के 360 डिग्री शॉट भी फीके लगने लगेंगे। 49वें ओवर की पांचवी गेंद पर मैट हेनरी ने ऑफसाइड के बाहर वाइड गेंद के डाल के बल्लेबाज को चकित करने की कोशिश की थी। मैट हेनरी ने वाशिंगटन सुंदर के इरादों को भाप गए थे। इसके बावजूद सुंदर अपना ट्रैक नहीं बदलते और पूर्व निर्धारित स्कूप शॉट ही खेलते हुए 360 डिग्री का नहीं बल्कि 720 डिग्री का प्रतीत होता है। इसी दौरान वाशिंगटन सुंदर इस शॉट को खेलने के लिए पिच से ही बाहर जाकर शॉट को खेले। यह शॉट अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 307 रन का टार्गेट दिया:-

Washington Sundar

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन किए। 300 की आंकड़ों को पार करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर का हाथ है। उन्होंने अंत में आकर विस्फोटक पारी खेले। उन्होंने अंत में 213 रन की स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों में नाबाद 37 रन किए। इसमें उनका 3 चौके और 3 छक्के शामिल है। न्यूजीलैंड 307 रन की लक्ष्य को पीछा करते हुए 21 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन किए हैं। भारतीय टीम के तरफ से उमरान मालिक ने 2 विकेट और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिए हैं।