home page

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, एडेन मारक्रम ने भी किया एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम

आईसीसी विश्वकप 2023 का आगाज़ 05 अक्टूबर को न्यूज़ीलैण्ड बनाम इंग्लैंड के मुकाबले से हुआ था।
 | 
Aiden Markram

आईसीसी विश्वकप 2023 का आगाज़ 05 अक्टूबर को न्यूज़ीलैण्ड बनाम इंग्लैंड के मुकाबले से हुआ था। पिछले संस्करण के फाइनल में जाने में जानी वाली दोनों ही टीमो के बीच ये मुकाबला खेला गया था जहाँ न्यूज़ीलैण्ड ने इस मैच को जीत कर पिछले फाइनल का बदला ले लिया है जहाँ इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैण्ड को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया था।

आज इस आईसीसी विश्वकप 2023 का तीसरा दिन है और आज डबल हैडर का माहौल था। आज पुरे दिन में कु; 2 मुकाबले खेले जाने थे जहाँ पहला मुकाबला बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला गया था वही दुसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच अरुण जेटली मैदान में खेला जाना था।

एडेन मारक्रम ने रचा इतिहास :

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच इस आईसीसी विश्वकप 2023 का चौथा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से सभी फैन्स को बेहतरीन प्रदर्शन कि उम्मीद थी और हमे ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला है जहाँ सभी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करी है। 

Aiden Markram congratulates Rassie van der Dussen on his hundred, South Africa vs Sri Lanka, World Cup, Delhi, October 7, 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि साउथ अफ्रीका के एडेन मारक्रम ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उनके नाम वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज़ शतक जड़ने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है। उन्होंने आज के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ मात्र ४9 ही गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। आज के मैच में उन्होंने 54 गेंदों में 106 रनों कि पारी खेली थी। इस से पहले ये रिकॉर्ड केविन ओ’ब्रेन के नाम था।

साउथ अफ्रीका ने बनाया सबसे स्कोर :

इसी के साथ आज के मैच में साउथ अफ्रीका ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया है। उनकी तरफ से आज कुल 3 खिलाड़ियों ने शतक जड़ा था और इसी कारण साउथ अफ्रीका ने अपने 50 ओवर में 5  विकेट खो कर 428 रन बना दिए थे जोकि सबसे बड़ा स्कोर था।