home page

धोनी ने दिखाई अपनी काबलियत, सूर्या को रिव्यु लेकर किया आउट, धोनी रिवियु सिस्टम देखे कर फैन्स कर रहे तारीफ

 | 
dhoni Review System

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2023 का 12वा मुकाबला वानखेड़े के मैदान में खेला गया है। चेन्नई और मुंबई के बीच का मुकाबला आईपीएल का सबसे रोमांचक और सबसे बड़ा मुकाबला है क्यूंकि दोनों इस लीग की सबसे सफल टीम है और दोनों की फैनबेस काफी ज्यादा है।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने काफी आसानी से 7 विकेट की जीत अपने नाम करली है और इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आगाई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आज तीनो ही डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया और इसी कारण उन्हें जीत मिली है।

धोनी ने लिया शानदार रिव्यु

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय और पसंदीदा कप्तानो में से एक है जहाँ उन्होंने अपनी कप्तानी से सभी को इम्प्रेस किया और वो अपने फैसलों के लिए काफी जाने जाते है। वो विकेट के पीछे से डिसिशन रिव्यु सिस्टम भी काफी अच्छे तरीके से लिया करते है और उन्हें इसके लिए भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

देखे वीडियो:

उनके इसी जलवे का नज़रना आज हमे देखने को मिला है जहाँ उन्होंने मुंबई इंडियंस के सुर्याकुमार यादव को रिव्यु लेकर भी आउट किया। ये घटना 8वे ओवर के दुसरे गेंद की है जब मिचेल सैंटनर ने लेग साइड में गेंद डाली जो वाइड जा रही थी लेकिन सूर्या ने स्वीप करने का प्रयास किया। वो बल्ले से गेंद को मार नही पाए और ऐसा लगा की वाइड हो गई जहाँ अंपायर ने भी वाइड दिया। वही धोनी जोड़ो से अपील कर रहे थे और उन्होंने तुरंत रिव्यु ले लिया। थर्ड अंपायर ने रिव्यु में पाया की सूर्या आउट है और गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है जिस कारण उन्हें आउट करार दे दिया गया। इसके बाद से ही धोनी की काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।