home page

महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी में पछाड़ते हुए हार्दिक पांड्या ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम, धोनी से निकले आगे

आपकी जानकारी के लिए बता दे की महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानो में से एक माना जाता है।
 | 
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में कमाल की वापसी की है। चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल की वापसी की थी और इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट की बड़ी जीत अपने नाम की थी। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

आईसीसी टी20 विश्वकप 2022 के सेमी-फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ही करते हुए आ रहे है। रोहित शर्मा और अन्य अनुभवी खिलाडियों ने उस टी२९ विश्वकप के बाद टी20 मुकाबला नहीं खेला है। इसी कारण हार्दिक को ही लगातार कप्तानी करने का मौका मिल रहा है। 

हार्दिक ने धोनी को पछाड़ा :

आपकी जानकारी के लिए बता दे की महेंद्र सिंह धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानो में से एक माना जाता है। हालाँकि हार्दिक पांड्या ने चौथे मुकाबले में जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक कमाल का रिकॉर्ड अपनें नाम किया है। हार्दिक पांड्या ने 14 मुकाबलों में कप्तानी की है और उनमे से उन्हें 9 मैच में जीत मिली है। 

Hardik Pandya had Kyle Mayers caught at mid-on

इस 9वी जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने पहले 14 मुकाबलों में सबसे ज्यादा जीत के लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पहले 14 मुकाबले में 8 मैच जीते थे और उनको पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वही रोहित शर्मा अभी भी इस रिकॉर्ड में सबसे ऊपर है और उन्होंने पहले 14 मुकाबलों में 12 मुकाबलों में जीत अर्जित की थी।