home page

रिंकू सिंह के साथ हुआ बड़ी नाइंसाफी, आखिरी गेंद में छका मार के जीताने के बाद भी अंपायर ने दिया 1 रन

 | 
Rinku Sing

गुरुवार (23 नवंबर) को विशाखापत्तनम में रनो की भारी बारिश हुई। भारत ने डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी सीएए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 2 विकेट से मैच जीत लिया। रिंकू सिंह एक बार फिर फिनिशर की भूमिका में दिखे। आखिरी गेंद पर भारत को 1 रन चाहिए था लेकिन रिंकू सिंह ने छका मारा लेकिन 1 रन मिला, ऐसा क्यों हुआ? आइए हम आपको बताते हैं।

रिंकू 'द फिनिशर':

आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। भारत के 5 विकेट गिरे। क्रीज पर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल थे। लेकिन लगातार 3 विकेट गिर गए और आखिरी 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत थी।

ronku six

अंतिम गेंद पर रिंकू ने छका मार के मैच समाप्त किया, लेकिन फिर भी उन्हें एक रन मिला। अंपायर ने भी शॉट नहीं गिना और टीम इंडिया को 1 रन से जीत दिला दी। लेकिन ऐसा क्यों हुआ?

इस कारण कि बजह से SIX की गिनती नहीं की गई:

दरअसल, सीन एबॉट की आखिरी गेंद नो बॉल थी और भारत को सिर्फ 1 रन चाहिए था। छका मारने से पहले टीम इंडिया को नो बॉल पर रन मिल गया और टीम जीत गई। इसलिए रिंकू सिंह के शॉट को नहीं गिना गया और भारत ने एक गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया।

यदि टीम को एक से अधिक रन की आवश्यकता होती तो यह शॉट गिना जाता, टीम और रिंकू दोनों के खाते में 6 रन जुड़ते। इस मैच में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर मैच जिताऊ पारी खेली।