Watch: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की आईपीएल 2023 की तैयारी, नेट्स मैं पसीना बहाते हुए आए नजर, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। रांची के झारखंड स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने नेट पर जमकर पसीना बहाया धोनी को झारखंड की घरेलू T20 जर्सी पहने नेट गेंदबाजों का सामना करते हुए देखा गया। वीडियो में धोनी को गेंद को अच्छी तरह से डिफेंड करते हुए देखा गया।
धोनी ने आखिरी बार सीएसके के लिए खेलते हुए मैदान पर दिखाई दिए थे फिलहाल धोनी बल्ले से अपने पुराने टच को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दे आईपीएल 2021 में धोनी के बल्ले से 13 पारियों में केवल 123.40 के स्ट्राइक रेट से 232 रन निकले थे। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के लिए अपनी पुरानी लय को वापस पाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। पिछले सीजन में धोनी ने कहा था कि वह सीएसके के लिए खेल अपने खेल को उच्च स्तर पर चेन्नई के फैंस के सामने समाप्त करना पसंद करेंगे।
MS Dhoni practicing at JSCA 💛🤩 pic.twitter.com/Vjq7mQw2zQ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) October 14, 2022
आपको जानकारी के लिए बता दें आईपीएल 2021 में शुरुआती समय में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली और वह बुरी तरह फ्लॉप हुए। बीच सीरीज में जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और वापस धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।