home page

Asia Cup से पहले विराट कोहली को क्यों आई धोनी की याद, कोहली ने अब धोनी के बारे में क्या लिखा ?

कोहली ने जो पोस्ट लिखा हे उस से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है।

 | 
Virat Kohli wrote a post about Dhoni on social media

भारतीय टीम इस वक़्त एशिया कप 2022 के लिए यूएई में मौजूद है। भारत का एशिया कप में पहला मैच पाकिस्तान से रविवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जायेगा। लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की याद आई है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है:

कोहली ने जो पोस्ट लिखा हे उस से उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर की धोनी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में विराट ने लिखा "इस आदमी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारी हमेशा के लिए खास रहेगी 7 +18" ।

kohli said about dhoni

विराट कोहली की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बात का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक विराट की इस पोस्ट को 32 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

आपको बता दें विराट कोहली ने 2008 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना डेब्यू किया था। और उनकी ही कप्तानी में कई महत्वपूर्ण मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली पर भरोसा जताते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी भी अपने डिप्टी विराट कोहली को सौंप दी थी। पहली बार विराट कोहली 2014 में टेस्ट टीम के कप्तान बने। जिसके बाद उन्हें वनडे और टी20 की कप्तानी का भी मौका दिया गया।

dhoni kohli

28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी। क्योंकि इस समय विराट कोहली अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल के बाद सिर्फ इंग्लैंड और इस पर क्रिकेट खेली थी। एशिया कप की परफॉर्मेंस ही विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2022 की नींव रखेगी।