home page

IPL News: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए ये 4 घातक खिलाडी, अब बाकि टीम के लिए बढ़ी मुस्किले

 | 
MI-south-africa-t20-league-hashim-amla-as-batting-coach

मुंबई इंडियंस की टीम और मजबूत होते हुए नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली साउथ अफ्रीका की T20 लीग में शामिल एमआई केपटाउन टीम के कोचिंग स्टाफ ने घोषणा कर दी है कि मुंबई इंडियास में 4 बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को मुंबई इंडियंस ने जहीर खान और महिला जयवर्धने को बड़े पदों से नवाजा था।

मुंबई इंडियंस केपटाउन के मुख्य कोच का पद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच को सौंपा गया है। वही बल्लेबाजी की कोचिंग की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज हाशिम अमला को सौंपी गई है। इसके साथ ही मौजूदा फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट इस भूमिका के साथ और कुछ अलग किरदारों के साथ नजर आएंगे। जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और घरेलू कोच रॉबिन पीटरसन टीम के जनरल मैनेजर बनाए गए हैं।

mi happy

इस संबंध में आधिकारिक जानकारी रिलायंस जिओ इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने दी है आकाश अंबानी ने बताया “मुझे एमआई केप टाउन कोचिंग टीम में साइमन और हाशिम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जेम्स और रॉबिन के साथ, हम एक ऐसी टीम बनाएंगे जो दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के एमआई ब्रांड को और तरक्की पर ले जाएगी। इसी के साथ क्रिकेट प्रेमी देश में एमआई के मूल्यों और लोकाचार को आगे बढ़ाएगी। ”

आपको जानकारी के लिए बता दें साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय आईपीएल फ्रेंचाइजी ओं ने बढ़-चढ़कर अपना हिस्सा लिया है।