IPL: विराट कोहली के बाद अगले सीजन में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं RCB के नए कप्तान!

IPL 2022 : महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के शुरू होते ही विराट कोहली ने कहा कि वह इस सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे। इसके बाद लगातार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोहली के बाद आरसीबी का कप्तान
 

IPL 2022 : महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के शुरू होते ही विराट कोहली ने कहा कि वह इस सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे। इसके बाद लगातार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोहली के बाद आरसीबी का कप्तान कौन बनेगा। इस रिपोर्ट में हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगले सीजन में आरसीबी के नए कप्तान बन सकते हैं।

ये ३ खिलाड़ी बन सकते हैं आरसीबी के नए कप्तान, आपको बता दें कि अगले साल मेगा नीलामी होगी, ऐसे में टीम सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा हैं की इस साल मुंबई इंडियंस पोलार्ड को ड्रॉप कर सकती है। मुंबई इंडियंस उन्हें ड्रॉप करते ही RCB उन्हें अपनी टीम में बतौर कप्तान और एक ऑलराउंडर खिलाडी के तौर पर शामिल कर सकते हैं।

कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के सीमित ओवरों के कप्तान और मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड आरसीबी के अगले कप्तान बन सकते हैं। पोलार्ड ने कई मैचों में मुंबई की कप्तानी की है और उन्हें वेस्टइंडीज के साथ-साथ सीपीएल की कप्तानी करने का अनुभव है। पोलार्ड इस साल टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के कप्तान भी बन सकते हैं।

डेविड वार्नर

दूसरे खिलाड़ी के रूप में डेविड वॉर्नर का नाम आता है। वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे लेकिन वह फिलहाल इस टीम की तरफ से सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे। हैदराबाद ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। माना जा रहा है कि हैदराबाद के लिए वॉर्नर का यह आखिरी आईपीएल था। ऐसे में वह आरसीबी की कप्तानी भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि 2016 में हैदराबाद ने वॉर्नर की कप्तानी में फाइनल में आरसीबी को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव भी आरसीबी के नए कप्तान बन सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के पास रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी करने का अनुभव है। वह लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। सूर्यकुमार लंबे समय से मुंबई के लिए खेल रहे हैं, वहीं घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। ऐसे में उन्हें आरसीबी के कप्तान के तौर पर भी आजमाया जा सकता है।

ये भी पढ़े : माइकल वॉन का बड़ा बयान, बोले कोहली के बाद इसे बनाये जाना चाहिए RCB का नया कप्तान, धोनी जैसा हुनर हैं उन में