IPL News: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, अब ये घातक खिलाडी IPL 2022 से हुआ बहार

 

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। यादव 6 मई, 2022 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

मुंबई इंडियंस के एक बयान में बताया गया है कि यह फैसला BCCI की मेडिकल टीम के परामर्श से लिया गया है। सूर्या को अपने बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा। हाल के महीनों में यह दूसरी बार है जब सूर्यकुमार यादव चोटिल हुए हैं।

सूर्यकुमार ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैच खेले और 43.29 की औसत से 303 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।

Loading tweet...

सूर्या इस सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए पहले दो मैचों से भी दूर रखा गया था क्योंकि फरवरी में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 आई में क्षेत्ररक्षण करते समय उन्हें चोट लगी थी।