CSK से नाता टूटने के बाद अब जडेजा को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं ये तीन दिग्गज IPL फ्रेंचाइजी

ऐसा संभव है की दोनों में से कोई जल्द ही ऐलान कर सकता है। लेकिन इन सबके बीच अहम सवाल यह उठ रहा है। की रविंद्र जडेजा किस टीम की और से खेल सकते हैं ?

 

IPL 2022 में ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मनमुटाव की ख़बरें जोरो पर थी। क्रिकेट की दुनिया में यह तय माना जा रहा है की रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स एक-दूसरे से अलग हो सकती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा है की दोनों की राहें अलग हैं।

ऐसा संभव है की दोनों में से कोई जल्द ही ऐलान कर सकता है। लेकिन इन सबके बीच अहम सवाल यह उठ रहा है। की रविंद्र जडेजा किस टीम की और से खेल सकते हैं ? आइये जानते हैं।

मुंबई इंडियंस:

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। मुंबई जिसका कारण इंडियंस के दो स्टार खिलाडी हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या का टीम में न होना। हार्दिक पांड्या की कमी मुंबई अपने कुछ खिलाडियों से पूरी कर सकती है। लेकिन क्रुणाल कमी पूरी करने के लिए मुंबई के पास ऐसा कोई खिलाडी  नहीं है। क्रुणाल पंड्या की कमी पूरी करने के लिए मुंबई इंडियंस रविंद्र जडेजा को शामिल कर सकती है। क्योंकि रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या की तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते है।

पंजाब किंग्स :

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए राहुल चाहर ने बतौर स्पिनर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लेकिन अनुभव की कमी होने की वजह से राहुल कई अहम् मौकों पर कारगर साबित नहीं हो सके। ऐसे में पंजाब को एक अनुभवी स्पिनर की जरुरत होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद:

सनराइजर्स हैदराबाद के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। वाशिंगटन सुन्दर जैसे बेहतरीन स्पिनर भी हैं। लेकिन वाशिंगटन के चोटिल होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।