IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेले जडेजा? धोनी ने बताई असली वजह

 

जडेजा लंबे समय तक कप्तानी का दबाव नहीं झेल सके और आखिरकार धोनी को दोबारा कप्तानी सौंप दी। धोनी को कप्तान बनाए जाने के दो दिन बाद रविवार को जडेजा दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मैच से बाहर हो गए।

क्रिकेट खबर: रवींद्र जडेजा आईपीएल 2022 में अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं। वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से जूझ रहे हैं। इस सीज़न की शुरुआत में, उन्हें एमएस धोनी ने चेन्नई का कप्तान बनाया था। लेकिन उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं।

जडेजा लंबे समय तक कप्तानी का दबाव नहीं झेल सके और आखिरकार धोनी को दोबारा कप्तानी सौंप दी। धोनी को कप्तान बनाए जाने के दो दिन बाद रविवार को जडेजा दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मैच से बाहर हो गए।

धोनी ने बताई जडेजा न खेलने की वजह:

हालांकि, एमएस धोनी ने टॉस के दौरान खुद खुलासा किया कि जडेजा को मैच से बाहर कर दिया गया हे। आईपीएल 2022 में जडेजा ने 10 मैचों में सिर्फ 126 रन बनाए थे। उनकी गेंदबाजी भी खराब थी। डीसी के खिलाफ टॉस के दौरान, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि जडेजा फिट नहीं था और उनके बदले दुबे को टीम में रखा गया था।