दिल्ली कैपिटल्स को हराने क एबाद भी खुश नही है महेंद्र सिंह धोनी, कहा "हमसे गलती हुआ हे की..."

 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार वापसी की है और इस सीजन में अभी तक खेले हुए अपने 12 में से 7 मुकाबले जीत कर वो अंक तालिका में दुसरे स्थान पर बने हुए है। उन्होंने कल दिल्ली कैपिटल्स को काफी आसानी से 27 रनों से मात दे दी जिसके बाद अब वो लगभग प्लेऑफ में पहुँच गए है।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हर डिपार्टमेंट में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पछाड़ दिया जहाँ वो हर जगह ही खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आई। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सभी बल्लेबाजों के योगदान से चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 167 रन बना दिए थे। वही दिल्ली कैपिटल्स की  टीम अपने 20 ओवर में मात्र 140 ही रन बना पाई थी।

महेंद्र सिंह धोनी ने पोस्ट मैच में क्या कहा :-

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में महेंद्र सिंह धोनी ने काफी बाते की जहाँ उन्होंने अपने बयान में बोला कि “दूसरे हाफ में यह काफी बदल गया। हम जानते हैं कि हमारे स्पिनर अन्य गेंदबाजों की तुलना में काफी अधिक सीम का इस्तेमाल करते हैं। हमने सोचा था कि यह धीमा हो जाएगा। हमें नहीं पता था कि अच्छा स्कोर क्या होता है। इसलिए मैं चाहता था कि गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें फेंके लेकिन हर गेंद पर विकेट की तलाश न करें। तभी आप अच्छी गेंदबाजी नहीं करना शुरू करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि “मुझे लगा कि 166-170 अच्छा स्कोर है। लेकिन एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम बेहतर कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मोईन और जड्डू को बल्लेबाजी का मौका मिला। जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट के अंतिम चरण के करीब आ रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है कि हर किसी के पास कुछ गेंदें हों। हमें अपनी बल्लेबाजी से खुश रहने की जरूरत है। मैं मिच (सैंटनर) को पसंद करता, वह ऐसा गेंदबाज है जिसने नई गेंद से सपाट विकेटों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह सीम को हिट करता है और अच्छी गति से गेंदबाजी करता है।“