IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के ये स्टार ऑलराउंडर हुए चोटिल

ipl 2022: big blow to delhi capitals, this star all-rounder of australia not been cured yet

 

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के ये स्टार ऑलराउंडर हुए चोटिल

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, टीम के स्टार खिलाडी और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श को पाकिस्तान दौरे पर कूल्हे में चोट लग गई थी और अभी खबर के मुताबिक़ अभी तक ठीक नहीं हुई है और आने बाले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस खिलाडी को DC ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

मिशेल मार्श की चोट पर क्या कहा था टीम के कोच।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो मैदान में नहीं उतरे थे।

जानिए अंक तालिका पर किस नंबर पर हैं दिल्ली कैपिटल्स ?

अभी मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक ऑलराउंडर मिशेल मार्श की चोट और भी ज्यादा बढ़ गई है और वह अगले तीन से चार आईपीएल मैचों में नहीं खेल पाएंगे. आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑलराउंडर की कमी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में पिछले साल तक मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर को शामिल किया गया था, लेकिन इस सीजन में उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने शामिल किया। मार्कस स्टोइनिस की भरपाई के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस साल की आईपीएल नीलामी में मिशेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, दिल्ली के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। 

also read : Asia Cup 2022 टूर्नामेंट में एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाक, देखें शेड्यूल