आईपीएल नीलामी इतिहास में दूसरा सबसे महंगा भारतीय खिलाडी बने ईशान किशन, जानिए पहला खिलाडी कौन ?
 

WHO is most expensive Indian player in the history of IPL auction.
 
 
आईपीएल नीलामी इतिहास में दूसरा सबसे महंगा भारतीय खिलाडी बने ईशान किशन, जानिए पहला खिलाडी कौन ?
 

IPL Auction 2022 : जैसेकि आप जानते हो इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी के पहले दिन इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा हैं। इस तरह वह इस मेगा ऑक्शन के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल नीलामी 2022 में, उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह ईशान किशन आईपीएल नीलामी के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हो की आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी कौन हैं ? तो आईए जानते हैं उनके बारे में ।

आईपीएल नीलामी इतिहास में सबसे महंगा भारतीय खिलाडी कौन ?

युवराज सिंह अभी भी आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आईपीएल नीलामी के इतिहास की बात करें तो सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस हैं, जिन्हें 16.25 में खरीदा गया था। दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं ईशान. 15 करोड़ के साथ काइल जैमीसन हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले साल खरीदा था। जैमीसन ने इस बार नीलामी में भाग नहीं लिया है।

Also Read : अनसोल्ड प्लेयर्स का भविष्य क्या होगा, क्या खत्म हुआ उनका करियर ? जानिए नीलामी की पूरी प्रक्रिया