IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, ये स्टार प्लेयर चोटिल, खेलना मुश्किल
 

IPL 2022 : Big blow to Delhi Capitals, Australian all-rounder difficult to play in IPL due to injured 
 
 
IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, ये स्टार प्लेयर चोटिल, खेलना मुश्किल
 

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की शुरुआत जीत के साथ की। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली ने रविवार को अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया हैं। दिल्ली को अब अगला मैच 2 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से खेलना है। लेकिन उससे पहले उसे बड़ा झटका लगा है। 

दरसअल टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिशेल मार्श चोटिल हो गए हैं और आईपीएल में उनका खेलना सस्पेंस बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्श इस समय पाकिस्तान के दौरे पर हैं और उन्हें मेजबान देश के साथ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चुना गया था। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वह चोटिल हो गए जिसके कारण वह तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्श को दिल्ली की टीम ने इस बार की नीलामी में 6.5 करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ खरीदा था। उन्हें पाकिस्तान सीरीज के बाद 6 अप्रैल को फ्रेंचाइजी से जुड़ना था।

मार्श की चोट के बारे में जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें चोट का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्हें स्कैनिंग के लिए भेजा गया। हम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही पता चलेगा कि क्या हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि वह आगामी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

30 साल के मार्श इस समय टॉप ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 77 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। अगर चोट के कारण ना खेल नहीं पाते हैं तो ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहत बड़ा झटका लग सकता हैं। 

Also Read This :-"जब तक मैं आपसे न पूछूं तब तक मुझे कोई सलाह न दें", जानिए धोनी ने ऐसा क्यों कहा था