भारत के जीत के बाद बच्चो की तरह नाचने लगे सुनील गावस्कर! वाइरल हो रही है वीडीयो….

हर क्रिकेटर सबसे पहले क्रिकेट का प्रशंसक होता है। इसीलिए तो वह क्रिकेटर बनता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने अविश्वसनीय जीत हासिल की है। रोहित सेना लीग स्टेज से लेकर फाइनल तक अपराजित रही। भारत की सफलता का जश्न मै सिर्फ आनंद ही आनंद दिखा। क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर भी इससे झूमते नज़र आये। भारत की जीत में गावस्कर बच्चे की तरह नाचते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर यूजर्स ने उनको खूब सराहा है।
न्यूजीलैंड को हारने के बाद जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर खुद को रोक नहीं पाए। वह खुशी से उछल रहे थे। सुनील ने बच्चो की तरह नाच कर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने दुबई ग्राउंड पर कमेंट्री छोड़कर बच्चों की तरह डांस किया। सुनील इस बात से हैरान थे कि डांस करते वक्त रॉबिन उथफा उनके साथ थे। उनके डांस को देखकर किसी को भी नहीं लगेगा कि वह 75 साल के हैं।
एक भारतीय क्रिकेट फैन की तरह वह जीत में खोये हुए थे। सुनील गावस्कर का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स ने काफी सराहा है। बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ। कप्तान सेन्टनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कीवी टीम ने 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए, टीम इंडिया 252 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी। भारत ने 49वें ओवर में जीत हासिल की। इसिके साथ 12 साल का इंतजार खत्म हुआ और तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हुआ। रोहित शर्मा ने 73 रनों की दमदार पारी खेली।