आईपीएल 2025 से पहले MI के ऊपर मंडराया खतरा! बुमरा समेत इस स्टार प्लेयर हुए बाहर….

 
MI

इस साल आईपीएल का शुरुआती मैच मुंबई इंडियंस के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। चोट के कारण जसप्रित बुमरा कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं और कप्तान हार्दिक पंड्या निलंबन के कारण आईपीएल का पहला मैच नहीं खेलेंगे। मुंबई इंडियंस आईपीएल का अपना पहला मैच 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

आप सोच रहे होंगे कि अभी तो आईपीएल शुरू भी नहीं हुआ है तो हार्दिक पर बैन क्यों लगाया गया है?

हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी। इसके बाद वह 2021 तक इस फ्रेंचाइजी के अहम खिलाड़ी रहे। 2022 में, उन्होंने गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की और उन्हें अपने पहले वर्ष में चैंपियनशिप तक पहुंचाया।

इसके अलावा 2023 में अपनी कप्तानी में उन्होंने गुजरात को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उनकी टीम सीएसके से हार गई थी। गुजरात के लिए 2 सीज़न खेलने के बाद, वह नवंबर में मुंबई इंडियंस में लौट आए और आईपीएल 2024 में मुंबई की कमान संभाली।

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। इस दौरान धीमी ओवर गति के लिए टीम पर तीन बार जुर्माना लगाया गया। पहली बार दोषी पाए जाने पर कैप्टन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। अगर ऐसा दूसरी बार हुआ तो कप्तान और 24 अन्य खिलाड़ियों को 12-12 लाख रुपये का लिखित जुर्माना देना होता है।

ऐसे तीसरे अपराध के लिए कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है। अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस को सीजन में तीसरी बार धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। अब हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लग गया है, इसलिए वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, जिसके बाद वह टीम में वापसी कर सकते हैं।