ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्वकप 2023 के पहले मुकाबले में ही रोहित शर्मा तोड़ सकते है विश्वरिकॉर्ड, कर सकते है बड़ा कीर्तिमान स्थापित 

बीसीसीआई आईसीसी विश्वकप 2023 का आयोजन करा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीसीसीआई 2011 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है।
 

बीसीसीआई आईसीसी विश्वकप 2023 का आयोजन करा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीसीसीआई 2011 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। पिछले बार भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था लेकिन इस बार वो अकेले इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहे है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम से सभी को शानदार प्रदर्शन कि उम्मीद है। भारत ने अपना आईसीसी खिताब 2013 में ही जीता था और तब से ही भारतीय टीम को आईसीसी खिताब कि तलाश है। इसी बीच रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है।

रोहित शर्मा कर सकते है ये रिकॉर्ड अपने नाम :

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी व्सिह्वकप 2023 का आगाज़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम का ये मुकाबला काफी अहम है क्यूंकि ऑस्ट्रेलिया एक काफी मजबूत टीम है। इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है।

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर 3 छक्के मार देते है तो रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले सबसे ऊपर आ सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि क्रिस गेल के नाम 553 छक्के है और वो सबसे ऊपर है वही रोहित शर्मा दुसरे स्थान पढ़ाई जिन्होंने 551 छक्के मारे है। अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा 3 छक्के मार देते है तो उनके नाम ये रिकॉर्ड हो जाएगा। रोहित शर्मा तीनो ही फॉर्मेट खेलते है और वो अभी कमाल के फॉर्म में है और उनसे उम्मीद है कि वो ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

बाकी खिलाड़ियों के बारे म एबात करे तो क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर शहीद अफरीदी है जिनके नाम 476 छक्के है। इसके अलावा चौथे पर ब्रेंडन मक्केल्म और 5वे मार्टिन गुप्तिल है। वही 6वे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद है।