ICC WTC: दक्षिण अफ्रीका के इंग्लैंड को हराने के बाद, WTC फाइनल के लिए भारत की मुस्किले बढ़ गई

 

क्रिकेट खबर: दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक पारी और 12 रन से हराकर अब तक आठ टेस्ट मैचों में छठी जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के खिलाफ जीत का मतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम अब डब्ल्यूटीसी तालिका में सबसे अधिक प्रतिशत अंकों के साथ है।

दक्षिण अफ्रीका के 75 अंक हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 70 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। जबकि श्रीलंका की टीम 53.33 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। अगर दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले अपने सभी सात मैच जीत जाता है, तो उसका उच्चतम अंक 86.66 होगा।

WTC Point Table - विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका:

वहीं, भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कुल 6 मैच खेलने हैं, जिसका मतलब है कि वह अधिकतम 68.05 अंक तक जा सकता है। अगर भारत मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपने सभी बचे हुए मैच जीत जाता है, तो भी टीम दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से पीछे रह जाएगी। ऐसे में लग रहा हे भारत अब डब्ल्यूटीसी फाइनल नहीं खेल सकता है।