पाकिस्तान से हारने के बाद श्रीलंका के खिलाफ भारत के प्लेइंग XI में हो सकता है बड़ा फेरबदल, पढ़े रिपोर्ट

 

रविवार को हुए भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आज गुरुवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी निर्णायक होगा क्योंकि इस मुकाबले से दोनों ही टीमों में से  कोई भी जीतता है तो वह फाइनल के लगभग करीब माना जाएगा।

आज गुरुवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर देश दुनिया के दर्शकों की नजरें टिकी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और श्रीलंका के कप्तान सुन शनाका  के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत अपने ओपनिंग बैट्समैन में फेरबदल कर सकता है।

क्या ओपनिंग करेंगे केएल राहुल और रोहित शर्मा:

केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है। रविवार को खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने जबरदस्त पारी खेली थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन टीम को एक अच्छी शुरुआत देने में अवश्य सफल रहे। केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग में श्रीलंका के खिलाफ कमाल कर सकते हैं।  

क्योंकि भारतीय टीम के यह दोनों धुरंधर बड़े शॉर्ट्स खेलने में माहिर हैं। श्रीलंका के खिलाफ आज इनका यदि बल्ला चलता है तो वह बड़े शॉट्स लगा सकते हैं श्रीलंका को अपनी बोलिंग इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ काफी कड़ी रखनी होगी। यदि दोनों धुरंधर कुछ समय के लिए क्रीज पर जम गए तो भारत निश्चित तौर पर एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ेगा।

श्रीलंका की टीम काफी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी रोमांचक तरीके से मैच अपने नाम किया था जिसमें सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पाथुम निशंका ने श्रीलंका की ओर से बेहतरीन पारी खेली थी। आज यह जोड़ी भारत के खिलाफ बड़े शॉर्ट्स खेल सकती है भारत को अपनी रणनीति इन दोनों खिलाड़ियों के लिए विशेष करनी होगी।

क्या रोहित शर्मा टीम में करेंगे परिबर्तन ?

रोहित शर्मा इस मैच में अपने प्लेइंग XI में परिबर्तन कर सकते हे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पंत और हुड्डा ने कुछ खास नहीं किया था तो ऐसे में रोहित इन दोनों में से किसी एक को बहार कर दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल करा सकते हे।